फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vipin murder case exposed, two accused arrested

विपिन हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vipin murder case exposed, two accused arrested
बुढ़ाना में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर बड़ौदा गांव के विपिन हत्याकांड़ का किय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बड़ौदा गांव के विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हत्यारोपी की शादीशुदा बहन के साथ फोन पर बात करने के कारण उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 19 अप्रैल को सुल्तानपुर गांव के जंगल में एक युवक घायल अवस्था में मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। चिकित्सकों ने उपचार हेतु उसे मेरठ चिकित्सालय में रेफर किया था। मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 21 अप्रैल को गांव बड़ौदा निवासी सुक्रमपाल की पत्नि शिमला ने अपने बेटे विपिन कुमार (26) के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अज्ञात घायल युवक को मेरठ चिकित्सालय में रेफर करने की जानकारी दी। जिसकी पहचान विपिन के रूप में हुई।
विज्ञापन

24 अप्रैल को विपिन की माता शिमला ने गांव के ही रवि व उसके साथी गांव बिटावदा निवासी आकाश उर्फ सन्नी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। एसपी देहात तथा सीओ विनय गौतम ने बताया कि दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि विपिन कुमार रवि की बहन को शादी के बाद भी लगातार परेशान कर रहा था। जिसके कारण रवि व आकाश ने विपिन की हत्या कर दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग दो डंडे बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed