{"_id":"6abe8cb491d4da96a802c0c0","slug":"villain-accused-of-molesting-a-girl-sent-to-jail-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105553-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी खलनायक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी खलनायक को जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। बालिका से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे आरोपी सूरज उर्फ खलनायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दो सितंबर को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सूरज उर्फ खलनायक ने छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला भीमनगर निवासी सूरज उर्फ खलनायक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थीं। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इसी मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।