फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers who had arrived to recover the gril were prevented by the soldier from meeting the SP

युवती की बरामदगी के लिए पहुंचे ग्रामीणों को सिपाही ने एसपी से नहीं मिलने से रोका

Wed, 29 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers who had arrived to recover the gril were prevented by the soldier from meeting the SP
युवती की बरामदगी के लिए पहुंचे ग्रामीणों को सिपाही ने एसपी से नहीं मिलने से रोका
विज्ञापन

मेरठ। एक तरफ शासन के निर्देश हैं कि थानों में सुनवाई होगी। कोई भी फरियादी अपनी शिकायत किसी भी पुलिस अधिकारी के समक्ष कर सकता है। लेकिन मंगलवार को एक सिपाही ने ग्रामीणों को एसपी क्राइम से नहीं मिलने दिया। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि थाने जाते हैं तो पुलिस फटकार कर भगा देती है। अब यहां एसपी से भी नहीं मिल सकते। ग्रामीण एक घंटे से अधिक समय तक पुलिस ऑफिस पर खड़े रहे।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कौल निवासी 16 वर्षीय किशोरी का 9 जनवरी को अपहरण हो गया था। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में केस दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब भी थाने जाते हैं तो पुलिस फटकारकर भगा देती है।
विज्ञापन

सोमवार रात आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर किशोरी के परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर किशोरी की हत्या की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर किशोरी के परिजन और अन्य ग्रामीण एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उस समय एसपी क्राइम रामअर्ज ऑफिस में बैठे थे। वहां मौजूद सिपाही ने ग्रामीणों को रोक दिया। किशोरी की मां, पिता और अन्य परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है और आरोपी सरेआम मारपीट कर धमकी दे रहे हैं। थाने में जाते हैं तो पुलिस धमकाती है, अब यहां वह अपनी शिकायत भी नहीं कर सकते। सिपाही ने कहा कि इतनी भीड़ लेकर यहां ड्रामा करने के लिए आए हो अंदर नहीं मिल सकते। जब एसपी बाहर आएं तो अपनी समस्या बता दें। किशोरी का पिता आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति को मिलने से इंकार नहीं किया। परिजनों ने किशोरी की बरामदगी की मांग की है। इंस्पेक्टर खरखौदा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed