{"_id":"6a999f6e97eed9b5da029017","slug":"villagers-submitted-a-memorandum-against-paper-mill-pollution-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108685-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेपर मिल के प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेपर मिल के प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द की पेपर मिल से कथित तौर पर फैल रहे प्रदूषण के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पेपर मिल से निकलने वाले धुएं, दूषित पानी और अपशिष्ट के कारण आसपास के आठ गांवों और कई कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। आरोप है कि दिल्ली से पन्नी और प्लास्टिक का कचरा लाकर पेपर मिल में जलाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धुआं और दुर्गंध फैलती है। सुबह के समय मिल के आसपास ट्रकों की आवाजाही और सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रकों के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। ज्ञापन में मशीनों से निकलने वाली तेज आवाज का भी मुद्दा उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मशीनों का शोर करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई देता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पेपर मिल की तत्काल जांच कराने और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन मिलने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जनहित में मिल को बंद कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जयराज चपराना, आदेश प्रधान एडवोकेट, आशीष प्रजापति, आकाश भड़ाना, अजय विश्वकर्मा, अमित गुर्जर, अनुज भड़ाना, राहुल वर्मा, शशिकांत गौतम, प्रमोद राणा, मनीष अधाना, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार और सीमांत यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --