फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of Jafrabad Durveshpur have raised a demand for the construction of the dilapidated connecting road.

Meerut News: जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई

Mon, 06 Jul 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Jafrabad Durveshpur have raised a demand for the construction of the dilapidated connecting road.
सरधना। जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक गुला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। विकासखंड सरूरपुर खुर्द के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने मुख्य संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है।
ज्ञापन में बताया कि संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में भी हादसों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव के लोगों के दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सड़क का शीघ्र निरीक्षण कराकर संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान सहित नसीम, मुनशाद, आमिर, इनाम, आहद, अंजुम, नर्गिस, आबिदा, गुलफशा, शबनम शामिल रहे। विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने ग्रामीणों को जल्द संज्ञान लेते हुए समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed