{"_id":"69407cf0f1142d1ecb007d28","slug":"village-panchayat-secretaries-and-village-development-officers-staged-a-sit-in-protest-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105764-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
ब्लॉक माछरा पर ग्राम पंचायत सचिवो द्वारा डोंगल को एडीओ पंचायत को सोंपते हुए। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। विभिन्न मांगों के लिए ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को माछरा और रजपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने शासन द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे स्थगित करने की मांग की। अपनी मांगों के समर्थन में सचिवों ने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर खाता संचालन के सभी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को सौंप दिए।
धरना प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने बताया कि शासन द्वारा आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव है। हालांकि उनका तर्क है कि व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए इस प्रणाली को लागू करना उचित नहीं होगा। उन्होंने शासन से इस मामले पर पुनर्विचार करने और ऑनलाइन उपस्थित प्रणाली को स्थगित करने का अनुरोध किया है। सचिवों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में कई व्यावहारिक दिक्कतें हैं, जो उनके दैनिक कार्यों को प्रभावित करेंगी।
अपनी मांगों के पूरा न होने तक विरोध स्वरूप, माछरा और रजपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर खाता संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय में जमा कर दिए।