फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vidhaayak threat then thekedaar said his problem

Audio viral : भाजपा विधायक ने एसडीओ को हड़काया, हंगामा

Wed, 05 Apr 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
vidhaayak threat then thekedaar said his problem
भाजपा

मवाना में विद्युत निगम द्वारा की जा रही चेकिंग में अवैध वसूली की शिकायत पर विधायक दिनेश खटीक ने एसडीओ को फोन कर हड़का दिया। एसडीओ ने विधायक की इस वार्ता का ऑडियो विद्युत निगम के ठेकेदार को भेज दिया। जिसके बाद ठेकेदार और एसडीओ की पूरे मामले पर बात हुई, जिसमें एसडीओ ठेकेदार से दुखड़ा रोते नजर आये। मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब मीडियाकर्मियों ने एसडीओ से इस वार्ता का ऑडियो मांगा और हड़बड़ाहट में एसडीओ विधायक से वार्ता के साथ ही ठेकेदार से वार्ता का भी ऑडियो वायरल कर बैठे। अब इस मामले में भाजपाई एसडीओ के निलंबन कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


मवाना में इन दिनो विद्युत निगम का चेकिंग अभियान चल रहा है। इस चेकिंग में अवैध वसूली की शिकायत लेकर कुछ लोग हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से मिले। जिस पर दिनेश खटीक ने एसडीओ मनोज कुमार से फोन पर वार्ता की और कहा कि इस तरह की वसूली क्यों हो रही है। साथ ही कहा कि तहसील के पास एक मकान पर भाजपा का झंडा लगा होने पर तुमने कहा कि भाजपा का झंडा लगा है, यहां तो जरूर कार्रवाई होगी। यह व्यवहार क्या है। इस तमाम वार्ता का ऑडियो एसडीओ मनोज कुमार ने वायरल करते हुए विद्युत निगम के एक ठेकेदार को भेज दिया। ऑडियो सुनने के बाद ठेकेदार ने एसडीओ से पूरे मामले पर बात की। एसडीओ जहां ठेकेदार से दुखड़ा रोते नजर आये तो ठेकेदार बातचीत में एसडीओ को ढांढस बंधाने के साथ ही विधायक की गलती बताते हुए नजर आया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति
इस पूरे मामले पर जहां विधायक दिनेश खटीक ने सीधे ऊर्जा मंत्री से इस मामले की शिकायत की बात कही है। तो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यदि किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करता है और विधायक के पास आता है तो वह बात करेगा। इसका मतलब ये नहीं कि उक्त अधिकारी वार्ता का ऑडियो वायरल करे। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन और घोर अनुशासनहीनता है। इस मामले में संबंधित एसडीओ का निश्चित रूप से निलंबन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ बोले, नहीं किया वायरल
एसडीओ मनोज कुमार का कहना है कि एक अप्रैल को टीम मौहल्ला हीरालाल में कमल सिंह चौहान के यहां गई थी, जहां पर बिजली कनेक्शन में गड़बड़ पाई गई। इस चेकिंग के दौरान कमल सिंह चौहान ने टीम से अभद्रता के साथ ही धमकी दी कि उसकी पहुंच ऊपर तक है और सबको बर्खास्त करा देगा। इस मामले की मवाना थाने में भी तहरीर दी गई है। इसी को लेकर विधायक जी से बात हुई थी। ऑडियो वायरल होने पर मनोज कुमार ने कहा कि मैने सिर्फ मीडियाकर्मियों को ऑडियो दिया था, बाकी को नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed