फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   videsho me naam roshan kar rahi meerut ki beti

विदेशों में नाम रोशन कर रहीं मेरठ की बेटियां  

Wed, 25 Apr 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
videsho me naam roshan kar rahi meerut ki beti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पढ़ाई, कुश्ती, हॉकी और शोध के क्षेत्र में सोना जीतने वाली मेरठ की बेटियां समाजसेवा और समर्पण भाव में भी अव्वल हैं। शहर में नर्सिंग क ो करियर के रूप में चुनने का जुनून युवतियों में बढ़ रहा है। कई संपन्न परिवारों की बेटियां नर्सिंग क ो करियर बनाकर सफलता का मुकाम छू रही हैं। शहर में केएमसी नर्सिंग, महावीर नर्सिंग कॉलेज, पन्नाधाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज, लाला लाजपत राय का नर्सिंग कॉलेज प्रमुख हैं। अन्य निजी कॉलेजों में भी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्रमुख कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग के साथ जीएनए, एएनएम का कोर्स भी कराते हैं। हर साल इन कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्राओं की संख्या बढ़ रही है। इन संस्थानों से समाजसेवा व चिकित्सा सेवा का पाठ पढ़कर निकली छात्राएं आज देश के विभिन्न शहरों के साथ विदेशों में भी मरीजों की सेवा में जुटी हैं। मेरठ की नर्सें कुवैत, यूएई, यूएसए, यूके, दुबई, हांगकांग, कनाडा में सेवाएं दे रही हैं। बीएचयू, एम्स, सर गंगाराम, मेट्रो, फोर्टिस, अपोलो जैसे बड़े अस्पतालों में भी सेवाएं दे रही हैं। 
विज्ञापन


नर्सिंग में ये कोर्स संचालित
2008 से केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग संचालित है। कॉलेज में एएनएम, जीएनएम के साथ डिप्लोमा इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर, डिप्लोमा इन डायलिसिस तकनीकी, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग में ओबीजी, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग व मेंटल हेल्थ नर्सिंग शामिल है। पन्नाधाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज वर्ष 2000 से संचालित है। यहां भी एमएससी नर्सिंग, बीएससी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, जर्नल नर्सिंग मिडवाइफरी, आक्सिलरी नर्सिंग मिडवाइफरी संचालित है। 1284 सीटें हैं। सर्वाधिक सीटें जीएनएम की हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा, समर्पण, सेवाभाव है वजह
नर्सिंग का पेशा चुनने का बड़ा कारण इसके पीछे छिपा सेवाभाव व समर्पण है। छात्राओं के अनुसार मानवसेवा केवल चिकित्सक बनकर ही हो ऐसा नहीं हैं। नर्स बनकर भी हम यह काम कर सकते हैं। यह जॉब सुरक्षित है इसलिए पसंद है। विदेशों में भारतीय नर्सों के लिए काफी स्कोप है। भारतीय नर्सों को उनके सेवाभाव के कारण ही विदेशों में अच्छे सैलरी पैकेज पर आराम से नौकरी मिल रही है। अच्छा करियर विकल्प है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोली छात्राएं
................
सेवा करके अच्छा लगता है
मेरा सपना ऐसी जॉब का है, जिसमें सेवा भी शामिल हो। इसलिए मैंने नर्सिंग को चुना। मरीजों की सेवा करके अच्छा लगता है। -निशी छात्रा

मदर टेरेसा से हूं प्रभावित
मरीजों की सेवा करने पर मदर टेरेसा को नोबल प्राइज मिला था। में मदर टेरेसा से प्रभावित हूं इसलिए यह प्रोफेशन चुना है। -वेलेंटिका, छात्रा

चिकित्सा विज्ञान को चुना
विज्ञान का क्षेत्र हमेशा से लुभाता रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई ज्यादा कठिन लगती थी, इसलिए नर्स बनकर सेवा करना अच्छा लगा। -फरीम, छात्रा 

सुरक्षित है करियर
नर्सिंग की शिक्षा ले रही हूं, ताकि समाज को वक्त दे सकूं। छात्राओं के लिए सुरक्षित और अच्छा करियर ऑप्शन है। इसलिए नर्सिंग को चुना। -छाया 

मिलता है सुकून
नर्सिंग ऐसा प्रोफेशन है जो सुकून के साथ काम देता है। अच्छे संस्थान से जुड़ने पर अब इसमें सैलरी का भी प्रॉब्लम नहीं है। -अदीबा रिजवी, छात्रा 

बड़ा काम है नर्स का
परिवार ने मना किया था कि नर्सिंग कोर्स में मत जाओ, लेकिन मैं ठान चुकी थी कि यही करना है। नर्स का भी बड़ा काम होता है। -जिब्सी जॉन, छात्रा

नर्सिंग की बढ़ रही मांग
2008 से केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग संचालित है। नर्सिंग क ी इतनी मांग है कि हमारी सीटें कम पड़ जाती हैं। छात्राओं का रुझान बहुत तेजी से नर्सिंग में बढ़ा है। हमारे यहां की छात्राएं देश ही नहीं विदेशों में भी सेवा कार्य कर रही हैं। -संध्या चौहान, कोआर्डिनेटर केएमसी नर्सिंग कॉलेज

हर साल काफी छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन करती हैं। मेरिट के आधार पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। कॉलेज से पढ़ने वाली छात्राएं अब दूसरे शहरों व देशों में मानवसेवा में लगी हैं। नर्सिंग शिक्षा के साथ सेवा का पेशा है। जो समर्पण चाहता है। -डॉ. गीता परबंदा, प्रिंसिपल पन्नाधाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज

अच्छा करियर ऑप्शन है
जब से नर्सिंग कोर्स प्रारंभ हुआ है, मेरठ और आसपास के जिलों की छात्राओं को काफी लाभ मिला है। समाजसेवा के अलावा अच्छा करियर ऑप्शन हैं। 100 सीटें बीएससी नर्सिंग में हैं, हम लोग पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट भी देते हैं। -डॉ. दिनेश राणा, नोडल अधिकारी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed