फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video reaching Lucknow, sp leader Atul pradhan search

लखनऊ तक पहुंचा Video, अतुल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Tue, 07 Nov 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Nov 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Video reaching Lucknow, sp leader Atul pradhan search
सपा नेता अतुल प्रधान

मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित भाषण का वीडियो पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। शासन ने अतुल का अपराधिक रिकार्ड मांग लिया तो पुलिस ने सोमवार को उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। रविवार देर रात भी पुलिस ने अतुल की तलाश में शास्त्रीनगर स्थित आवास पर दबिश दी थी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस भाषण का वीडियो वायरल होने के एसएसपी मंजिल सैनी के आदेश पर अतुल प्रधान के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में भद्रकाली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह की तहरीर पर आईपीसी की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा) 504 (साशय अपमान), 506 (धमकी देना) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस कार्यक्रम की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो वहां से अतुल प्रधान का आपराधिक रिकार्ड तलब किया गया। रविवार रात में एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ मीटिंग की। एसएसपी ने बताया कि 2011 तक अतुल प्रधान पर 22 अपराधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। सपा सरकार आयी तो 2011 से 2016 तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। मेडिकल थाने में जुलाई 2017 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने कहा कि अतुल प्रधान की  गिरफ्तारी होगी। जिसके बाद शास्त्रीनगर में अतुल की घेराबंदी हुई। रात में अतुल प्रधान अपने आवास पर नहीं मिला। अतुल के गांव गड़ीना में भी देररात दबिश दी गई। रात में पुलिस ने अतुल के साथ रहने वाले आधा दर्जन युवकों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


देखिए वीडियो : VIDEO: इस एसपी नेता ने कहा, 'इंस्पेक्टर के दो 'टुकड़े कर देंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

Video reaching Lucknow, sp leader Atul pradhan search
एसएसपी मंजिल सैनी दहल

एसएसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अतुल प्रधान को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। देररात कई थानों की फोर्स अतुल की तलाश में लगी थी। पुलिस के अनुसार अतुल के मोबाइल की लोकेशन रात में 11 बजे शास्त्रीनगर की थी। उसके बाद मोबाइल बंद आया। रात में जैसे ही एसएसपी ने अपने आवास पर एडिशनल एसपी और सीओ बुलाए तो उससे पहले ही सपा नेता घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ सिविल लाइन चक्रपणि त्रिपाठी, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और सात थानेदार आधीरात के बाद तक अतुल प्रधान की तलाश में लगे थे।

हर हाल में होगी गिरफ्तारी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के मामले में हस्तिनापुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। अतुल का पुराना रिकार्ड खंगाला गया है, जिसमें उस पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। अतुल की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं। हर हाल में उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

पढ़ें : सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित बोल, इंस्पेक्टर के बीच से दो टुकड़े कर देंगे

नहीं दी थी अनुमति

Video reaching Lucknow, sp leader Atul pradhan search
एसपी देहात राजेश कुमार

एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि अतुल प्रधान ने मखदूमपुर मेले में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। लेकिन आचार संहिता की बात कहकर अनुमति नहीं दी गई थी। पता नहीं, कहां से कुर्सी लगाकर कोई मंच लगा दिया। अतुल के भाषण की एक वीडियो सामने आयी है। कार्रवाई की जा रही है। 

अतुल का साला भी फरार
विवि के छात्रनेता और अतुल के साले की तलाश में भी फोर्स ने दबिश दी है। पुलिस को अंदेशा है कि अतुल की गिरफ्तारी के बाद समर्थक दबाव बना सकते है। जिसके चलते पुलिस ने विवि के कई छात्र नेताओं की भी घेराबंदी शुरू कर दी है।

घर से मिले सात युवक
रात में शास्त्रीनगर स्थित अतुल के आवास से सात युवक मिले। इस दौरान एक युवक ने पुलिस से हाथापाई कर दी। एक थानेदार ने युवक को घसीटकर जीप में डाल लिया। पुलिस ने सभी सात युवकों को दूसरे थाने में भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed