फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of pistol waving goes viral on social media, FIR registered

Meerut News: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Video of pistol waving goes viral on social media, FIR registered
सरधना। कस्बा निवासी युवक शादी समारोह में अवैध ह​​थियार को लोड करते हुए प्रदर्शन किया। सोशल मीडि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में दिख रहा कैफ पुत्र अशरफ निवासी सराय अफगान है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया। वीडियो में आरोपी खुलेआम पिस्टल का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी फैल गई। सोमवार रात वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया लेकिन रात में ही उसे छोड़ दिया। मंगलवार सुबह मामला मीडिया में आने और सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ने के बाद पुलिस ने औपचारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना अपराध है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed