फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of mobile robbery from a youth goes viral

युवक से मोबाइल लूटने का वीडियो वायरल

Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Video of mobile robbery from a youth goes viral
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ अड्डे के निकट युवक से मोबाइल लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के माध्यम से बदमाशों की तलाश में जुटी है। पूर्वा अब्दुल वाली निवासी काशिफ बुधवार शाम बाहर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और मोबाइल लूटकर ले गए। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रही है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


---

कुत्ते को मारने से रोकने पर बहन-भाइयों पर हमला

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कुत्ते को मारने से रोका तो कई लोगों ने मिलकर युवती और उसके दो भाइयों पर हमला कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आमिर गार्डन निवासी राहिल ने बताया कि 27 जुलाई की शाम घर के पास एक कुत्ते को पड़ोसी समीर मार रहा था। उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद समीर अपने भाई साहिल, साथी सुल्तान, दिलशाद के साथ आया और उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने भाई गफ्फार और सुहेल आए तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। हमले में वह तीनों गंभीर घायल हो गए। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed