फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of chaos viral, challenge before the police

अराजकता की वीडियो वायरल, पुलिस के सामने चुनौती

Sat, 23 Mar 2019 03:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 23 Mar 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Video of chaos viral, challenge before the police
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


किठौर की कन्या पाठशाला में छात्रा का बनाया गया वीडियो साफ दर्शा रहा है कि किस तरह से वहशी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बच्चियों का शोषण करते हैं। छात्राओं के शोषण के ऐसे मामले पुलिस अधिकारियों के पास अक्सर आते हैं। इनमें मुकदमे भी दर्ज होते हैं, लेकिन कार्रवाई का पता नहीं चलता। इस वायरल वीडियो ने दरिंदों की पोल खोलते हुए पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। छेड़खानी को लेकर प्रदेश सरकार पहले से गंभीर है, लेकिन पुलिस नहीं दिखाई देती। पुलिस के लचर रवैये से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
आरोपी सामने फिर भी खामोश खाकी
वीडियो में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस खामोश है। शहर में बढ़ती अराजकता पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। वीडियो वायरल के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर पाई। यह वीडियो जनपद में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

देहात में भड़क न जाए गुस्सा
पुलिस की लापरवाही के चलते देहात में लोगों का गुस्सा फूट सकता है। जिस तरह छात्रा से गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है, इससे साफ जाहिर है कि तनाव की स्थिति बन सकती है। खुफिया विभाग भी इस मामले को लेकर अलर्ट हो गया है। देर रात खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस घेराबंदी भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहशी युवक की गिरफ्तारी, चुनौती
इस वहशी युवकों की गिरफ्तारी पुलिस के सामने चुनौती बन गया है। पुलिस की लापरवाही चुनावी सीजन में माहौल खराब कर सकती है। कुछ नेता या पार्टी के कार्यकर्ता इसे मुद्दा बना सकते हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को है। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही।
हालत नहीं भांप रहे एसपी देहात
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि एक वीडियो सोशल साइट पर सामने आया है। इसमें कुछ लड़के लड़की का रास्ता रोककर कुछ बात करने का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है। इस मामले में पुलिस ने खुद रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। सवाल बड़ा है कि गुंडागर्दी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी एसपी देहात स्थिति को नहीं भांप पा रहे हैं। जबकि छेड़छाड़ के ही एक मामले में मुजफ्फरनगर में 2013 में दंगा हुआ था। वह महज इसको छात्रा को रोककर बात करने के प्रयास की बात कह रहे हैं। जबकि वीडियो में अराजकता दिख रही है।

मामला बेहद गंभीर है। वीडियो के आधार पर इन वहशी युवकों की पहचान कराई जाएगी। अगर कोई अधिकारी टिप्पणी करता है या मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ जांच बैठेगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर मजबूत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

एक आरोपी की हुई पहचान
सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी की पहचान गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर के रूप में हुई है। आरोपी गोल्डी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। देररात आरोपी को सरेंडर कराने के लिए पुलिस और आरोपी पक्ष के लोग सेटिंग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed