फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of CCSU confidential department goes viral

सीसीएसयू के गोपनीय विभाग का वीडियो वायरल

Mon, 24 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Video of CCSU confidential department goes viral
सीसीएसयू के गोपनीय विभाग का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में रविवार को विवि के कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों के साथ बदसलूकी कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकरण में जांच शुरू कर दी है। जो वीडियो वायरल हुआ वह कैंपस के गोपनीय विभाग के बाहर का है। इसमें विवि के कर्मचारी नेता सुरक्षा गार्ड को धमकाने और गालीगलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच रही है। सवाल यह है कि रविवार को गोपनीय विभाग के बाहर यह कर्मचारी क्या कर रहे थे। अगर वह परीक्षा संबंधी कार्य कर रहे थे तो विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड के जाने से उनको दिक्कत क्या थी। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कहना है कि जिन लोगों ने बदसलूकी की है, जो लोग कैंपस का माहौल बिगाड़ रहे हैं, चाहे वह कोई भी हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed