{"_id":"6793f4c9fc8504452b057189","slug":"video-of-accused-selling-ganja-in-lala-mohammadpur-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mrt1061-127854-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाला मोहम्मदपुर में गांजा बेचते आरोपी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाला मोहम्मदपुर में गांजा बेचते आरोपी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव में गांजा बेचते एक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
आंबेडकर रोड स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी हरि सिंह व सनोवर ने बताया कि उनके प्लॉट के पास में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेचता है। जिसको लेकर पूर्व में वह कई बार पुलिस शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों के हरकतों का विरोध किया था। विरोध करने पर आरोपी युवक अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं।
शुक्रवार को आरोपी गांजा बेच रहा था। इस बीच एक ग्रामीण ने आरोपी युवक का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।