फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victory processions taken out to mark BJP's victory in three states

Meerut News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूस

Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Victory processions taken out to mark BJP's victory in three states
सरधना। भाजपा की तीन राज्यों असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में मिली जीत के उपलक्ष्य में सरधना नगर मंडल में सोमवार को विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर जीत का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

चुनाव नतीजे आने के बाद गुजरान गेट पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और आतिशबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए देवी मंदिर पहुंचा, जहां सभी ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और देश की खुशहाली की कामना की। कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की। नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि यह जीत देशवासियों और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है।इस माैके पर मंडल महामंत्री सुभाष, वेद प्रकाश, रक्षित गर्ग, आलोक जैन, ललित गुप्ता, मंगू प्रधान, वीरेंद्र सैनी, प्रदीप बुद्धिराजा, शंकर लोधी, मंडल मंत्री शालिनी सैनी, नवीन त्यागी, विक्की पर्चा, संजीव शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष आदेश जैन, मीडिया प्रभारी सौरभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed