फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victoria Park fire case: Board of nine doctors constituted, date of investigation not fixed

Victoria Park fire case: नौ चिकित्सकों का बोर्ड गठित, जांच की तारीख तय नहीं  

Tue, 07 Jun 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 12:16 PM IST
सार

मेरठ में विक्टोरिया पार्क में 10 अप्रैल 2006 को कंज्यूमर मेला गुलजार था। दिन ढलने लगा था। लोग घरों की तरफ निकलने वाले थे, तभी शाम 5:40 बजे अचानक पंडाल में भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 65 जिंदगियां चलीं गईं और 161 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Victoria Park fire case: Board of nine doctors constituted, date of investigation not fixed
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में मुआवजा निर्धारण के लिए जांच कर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सीएमओ ने नौ चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया है। हालांकि सीएमओ कार्यालय में जांच प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले झुलसे लोगों की जांच के लिए पांच चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया था। प्रक्रिया 30 मई से एक जून तक चलनी थी, लेकिन विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के पीड़ितों ने इस बोर्ड से जांच कराने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि इसमें प्लास्टिक सर्जन, फोरेंसिक एक्सपर्ट, ईएनटी सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट और मनोरोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इसके बाद सीएमओ ने दोबारा से बोर्ड गठित करने के लिए कहा था, जिस पर यह बोर्ड गठित किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की घटना में झुलसे व्यक्तियों के संबंध में मुआवजा धनराशि का निर्धारण होना है, जिसकी कोर्ट में दिन प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में उनके कार्यालय में झुलसे व्यक्तियों के आवेदन पर जांच कर प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। अपर जनपद न्यायाधीश हर्ष अग्रवाल नौ जून तक छुट्टी पर हैं, इसके बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अग्निकांड में 65 जिंदगियां चली गई थीं। 

यह भी पढ़ें: CBSE Result: 10वीं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, देखें कब तक जारी हो सकता है परिणाम

बोर्ड में ये हैं चिकित्सक 
डॉ. सुभाष                 नेत्र रोग विशेषज्ञ 
डॉ. केसी तिवारी           अस्थि रोग विशेषज्ञ 
डॉ. अजय प्रताप शाही      फोरेंसिक एक्सपर्ट 
डॉ. आलोक नायक         ईएनटी सर्जन 
डॉ. अभिषेक सागर, सर्जन 
डॉ. सारिका सिंह            स्त्री रोग विशेषज्ञ 
डॉ. भानू प्रताप सिंह, प्लास्टिक सर्जन 
डॉ. अखिल प्रकाश, न्यूरोलॉजिस्ट 
डॉ. कमलेंद्र किशोर,           मनोरोग विशेषज्ञ 

यह था पूरा मामला
मेरठ में विक्टोरिया पार्क में 10 अप्रैल 2006 को कंज्यूमर मेला गुलजार था। दिन ढलने लगा था। लोग घरों की तरफ निकलने वाले थे, तभी शाम 5:40 बजे अचानक पंडाल में भीषण आग लग गई। बदहवास लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। देखते ही देखते करीब 1500 वर्ग मीटर में लगा पंडाल आग के शोलों में बदल गया। लोहे के मजबूत फ्रेम मोम की तरह पिघलकर गिरने लगे। इस भीषण अग्निकांड में 65 जिंदगियां चलीं गईं और 161 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed