फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE Result: 10th evaluation in final stage, result will be declared by the last week of July

CBSE Result: 10वीं का मूल्यांकन अंतिम चरण में, देखें कब तक जारी हो सकता है परिणाम

Tue, 07 Jun 2022 11:38 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर विषय के मूल्यांकन को पूूरा करने के लिए 10 से 13 दिन का समय दिया जाता है। सीबीएसई टर्म-2 10वीं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है।12वीं की कुछ विषय की परीक्षाएं अभी शेष हैं। पहले 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
CBSE Result: 10th evaluation in final stage, result will be declared by the last week of July
सीबीएसई रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सीबीएसई टर्म-2 10वीं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। 132 प्रधान परीक्षक और 10-15 मूल्यांकनकर्ता कॉपियां जांच रहे हैं। मेरठ में शहर के 13 नोडल केंद्रों पर मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रत्येक शिक्षक को दिन में कम से कम 30 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई कॉर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि 24 मई को 10वीं की परीक्षाएं संपन्न हो गई थीं। 12वीं की कुछ विषय की परीक्षाएं अभी शेष हैं। 12वीं की मनोविज्ञान की आखिरी परीक्षा 15 जून को होगी। प्रत्येक नोडल केंद्रों पर 13 चीफ नोडल सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर विषय के मूल्यांकन को पूूरा करने के लिए 10 से 13 दिन का समय दिया जाता है। टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जुलाई के आखिरी सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।

10वीं का परिणाम पहले जारी होगा। वहीं सोमवार को 12वीं में कला का पेपर हुआ। इसमें 5975 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 5910 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार यानी आज गणित का पेपर होगा।

यह भी पढ़ें: Rapid Rail Update: रैपिड रेल की सुरंग के लिए पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर समेत 40 परिवारों ने खाली किए घर, मेरठ शहर में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed