फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cancer Screening and Referral Centre to Be Built at Police Lines, rs70 Lakh Project

मेरठ: पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग-रेफरल सेंटर का किया गया भूमिपूजन, 70 लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 26 Aug 2026 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

मेरठ पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग व रेफरल सेंटर के नवीन भवन का भूमि पूजन हुआ। करीब 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले केंद्र में पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों को भी जांच की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Meerut: Cancer Screening and Referral Centre to Be Built at Police Lines, rs70 Lakh Project
पुलिस लाइन स्थित पीएचसी में कैंसर स्क्रीनिंग व रेफरल सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग व रेफरल सेंटर के नवीन भवन का बुधवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद निधि से बनने वाले इस केंद्र के निर्माण और उपकरणों पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


36 लाख से बनेगा नया भवन
कैंसर स्क्रीनिंग व रेफरल सेंटर के लिए करीब 36 लाख रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 23 लाख रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे। केंद्र में कैंसर की शुरुआती जांच के साथ मरीजों को आगे के उपचार के लिए रेफरल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा लाभ
केंद्र का लाभ केवल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहेगा। आम नागरिक भी यहां कैंसर की जांच करा सकेंगे। जांच के बाद जरूरत के अनुसार जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से समन्वय कर मरीजों को आगे का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

एम्स और झज्जर के विशेषज्ञ देंगे टेली कंसल्टेशन
जांच में कैंसर की पुष्टि होने पर एम्स नई दिल्ली और झज्जर के विशेषज्ञों से टेली कंसल्टेशन के जरिए परामर्श दिलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को संबंधित विशेषज्ञ संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा। इससे कैंसर मरीजों को उपचार की अगली प्रक्रिया तय करने में सुविधा मिलेगी।

इन कैंसर की होगी स्क्रीनिंग
केंद्र में कई प्रकार के कैंसर की जांच की सुविधा प्रस्तावित है। इसमें मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, हड्डियों का कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर समेत अन्य जांच शामिल रहेंगी।

मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा
केंद्र में जांच कराने वाले सभी मरीजों का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। इससे मरीज की जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी को आगे भी आसानी से उपयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव
केंद्र में एक पुरुष स्टाफ नर्स, दो महिला स्टाफ नर्स, एक एक्सरे टेक्नीशियन और एक लैब टेक्नीशियन की विशेष तैनाती का प्रस्ताव है। इससे जांच प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

1965 से लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि पुलिस लाइन में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। तब से यहां पुलिस कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। अब कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर बनने से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed