{"_id":"69dfa0e23c6480e71b0c5a83","slug":"victim-submits-memorandum-demanding-justice-in-kapsad-incident-lack-of-action-taken-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112007-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपसाड़ कांड में न्याय की मांग, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपसाड़ कांड में न्याय की मांग, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में 8 जनवरी को हुए रुबी के अपहरण व उसकी मां सुनीता की हत्या के गंभीर मामले को लेकर एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सरधना को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में दिए गए आश्वासनों के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि गांव निवासी सतेंद्र जाटव की पुत्री का रूबी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। घटना का विरोध करने पर उसकी मां सुनीता जाटव पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। बहुजन सशक्तिकरण संघ की ओर से पूर्व में पीड़ित परिवार के लिए एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने तथा पुनर्वास हेतु भूमि का पट्टा दिए जाने की मांग की गई थी। आरोप है कि प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरसी कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
-- -- -- -- -- --