फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   victim girl wrote a letter to the CM Yogi for justice, Attempt suicide

'लव लेटर' मामला: योगी जी ! आप ही मुझे न्याय दो, आत्मदाह की कोशिश

Fri, 11 May 2018 02:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
victim girl wrote a letter to the CM Yogi for justice, Attempt suicide
फाइल फोटो

चिट्ठी फेंकने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किशोरी मानसिक तनाव में है और उसने खाना पीना तक छोड़ दिया है। यही नहीं वह आत्मदाह की कोशिश कर चुकी है। अब सीएम योगी को पत्र लिखकर कार्रवाई मांग की है।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां छपरौली थाना क्षेत्र के कस्बे में किशोरी के घर चिट्ठी फेंकने और परिजनों से मारपीट करने के मामला में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि किशोरी मानसिक तनाव में है और उसने खाना पीना तक छोड़ दिया है। वह आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन

 
आरोपियों की तरफ से किशोरी के परिजनों पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। अब किशोरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सीएम को पिता तुल्य बताते हुए वारदात का जिक्र किया। आरोपियों के नाम लिखे और कहा कि उसे अब आप ही इंसाफ दिला सकते हैं। किशोरी के पिता ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है। यह भी कहा है कि उसकी बिटियां बेहद परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में किशोरी के घर के बाहर कई दिन से युवक चिट्ठी फेंक रहे थे। परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो कई युवकों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। किशोरी के भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। घटना के बाद उनकी बहन मानसिक तनाव में है। वह दो बार अपने आप को कमरे में बंद कर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस चिट्ठी फेंकने वाले युवक की तलाश कर रही है।

Video : बीजेपी नेता का बेटा बना सिरफिरा, लड़की के घर फेंक रहा ‘लव लेटर’

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश: संजय खोखर

victim girl wrote a letter to the CM Yogi for justice, Attempt suicide
एसपी कार्यालय पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। पूरे प्रकरण से उनका और उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने नियत से इस प्रकरण में उनके किशोर बेटे का नाम उछाला जा रहा है। 

ये है पूरा मामला
कस्बे में एक किशोरी के घर चिट्ठी फेंकी जा रही थी। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के घर शिकायत की। आरोप है कि चिट्ठी फेंकने वाले लड़कों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का बेटा भी मारपीट करने पहुंच गया। पीड़ित परिवार ने तीन युवकों पर मुकदमा कराया है, इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जिस युवक ने चिट्ठी फेंकी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed