{"_id":"67b2494f90921a68720c0e83","slug":"verification-of-the-accused-involved-in-cow-slaughter-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107094-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशी में शामिल आरोपियों का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशी में शामिल आरोपियों का सत्यापन किया
विज्ञापन
सरूरपुर। क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या की रोकथाम के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों को थाने पर बुलाकर पुलिस सत्यापन किया गया। साथ ही सभी अपराधियों को किसी भी घटना में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या के मामले रोकने के लिए अभियान चलाकर आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान सरूरपुर थाना क्षेत्र से 10 अपराधियों का सत्यापन किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या की रोकथाम व शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए अपराधियों का सत्यापन किया गया। रविवार को थाने पर बुलाकर अपराधियों का सत्यापन किया गया। शनिवार को भी 15 अपराधियों का सत्यापन किया गया था। साथ ही जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों को चेतावनी दी है कि संरक्षित पशु की हत्या व अन्य किसी आपराधिक मामले शामिल पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह लुटेरे और अन्य अपराधियों की गतिविधियों पर दृष्टि रखें, जिससे कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।