फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles stuck in traffic jam on Delhi Road for five hours

Meerut News: दिल्ली रोड रोड पर पांच घंटे जाम में फंसे वाहन

Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam on Delhi Road for five hours
मेरठ। दिल्ली रोड पर वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे से शाम आठ बजे तक केसरगंज से फुटबाल चौक तक करीब पांच घंटे तक जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य होने के चलते खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर भी वाहनों का संचालन बाधित रहा। इसके चलते लगातार तीसरे दिन भी बिजली बंबा पर वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ा। जाम खुलवाने में जुटी यातायात पुलिस भी नाकाम साबित हुई। राहगीर जाम से निकलने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर शोभायात्रा के समय केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा और फुटबॉल चौक सबसे अधिक वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहिया वाहन चालकों ने केसर गंज चौकी के सामने से रेलवे स्टेशन वाली रोड का रास्ता चुना। वे रेलवे रोड से दाएं मुड़कर जैन नगर से होते हुए बागपत अड्डे से निकले। वहीं गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ की ओर से खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर से दिल्ली रोड आने वाले वाहनों को भी बिजली बंबा बाइपास से भेजा गया। बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर एक टीएसआई, दो सिपाही, दो होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। इसके बावजूद टीम जाम खुलवाने में नाकाम रही। सुबह से रात तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवधि तक बिजली बंबा बाईपास पर यातायात पुलिस तैनात की गई है। इसके बावजूद राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed