फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vehicles engaged in elections, how will the bride and groom reach the pavilion, today and tomorrow 600 wedding ceremonies are to be held

चुनाव में लगे वाहन, मंडप तक कैसे पहुंचेंगे दूल्हा-दुल्हन, आज और कल होने हैं 600 विवाह समारोह

Tue, 08 Feb 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 03:45 PM IST
सार

मेरठ में आज और कल तकरीबन 600 शादियां हैं लेकिन बरातियों को ले जाने के लिए बसें ही नहीं मिल रही हैं।शहर में बाहर के जिले और प्रदेशों से आने वाली गाड़ियों को भी अधिग्रहित किया जा रहा है। यह नजारा सोमवार सुबह 7 बजे से पुलिस लाइन और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में देखने को मिला।

विज्ञापन
vehicles engaged in elections, how will the bride and groom reach the pavilion, today and tomorrow 600 wedding ceremonies are to be held
चुनाव के लिए बुक वेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी के घर में बच्चा बीमार है, तो कोई निजी वाहन से अस्पताल में परिवार के सदस्य को छोड़कर आया है। बस मालिकों ने विवाह के लिए 10 फरवरी तक की गई बुकिंग को कैंसल कर दिया है। स्कूलों से बच्चों को लाने के स्थान पर ड्राइवर बसों को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश के इंतजार में है। शहर में बाहर के जिले और प्रदेशों से आने वाली गाड़ियों को भी अधिग्रहित किया जा रहा है। यह नजारा 7 बजे से पुलिस लाइन और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में देखने को मिला। 

विज्ञापन


शहर में 10 फरवरी को मतदान है। वहीं, 8 और 10 फरवरी को विवाह का बड़ा मुहूर्त है। 10 फरवरी को शहर में करीब 600 विवाह समारोह होंगे। चुनाव के चक्कर में बरातियों को ले जाने के लिए बसें ढूंढने से भी नहीं मिल रही हैं। ज्यादातर बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से 1200 निजी वाहन स्वामियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। निजी वाहन स्वामियों के साथ चालकों की भी परेशानी काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को 25 लाख का घाटा
शहर में 8 और 10 फरवरी के लिए बस और टैक्सी की बुकिंग की गई थी। श्री ट्रांसपोर्ट के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर ट्रांसपोर्टरों के वाहन अधिग्रहित कर लिए गए हैं। ऐसे में दो दिन की बुकिंग प्रभावित हुई है। इससे लगभग 25 लाख रुपये का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के निकाह में बढ़ी परेशानी
भाई परवेज का निकाह 9 फरवरी को होना है। बागपत, शामली सहित अन्य जगहों से रिश्तेदार आने हैं। वाहनों की कमी से व्यवस्था प्रभावित हो गई है। - मोहम्मद रहीस, निवासी औरंगाबाद

रसूलपुर क्षेत्र की गाड़ियां अधिगृहीत 
हमारे गांव में 40 गाड़ियां हैं, सभी को अधिग्रहित कर लिया गया है। आपात स्थिति में गांव से मरीज को लेकर अस्पताल ले जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाएगी। - साजिद निवासी रसूलपुर

बच्चे-पत्नी बीमार, वाहन की आरसी ले ली
मोदीपुरम स्थित आर्य व्रत अस्पताल में मामी मालती अग्रवाल को भर्ती कराया है। घर में बच्चे और पत्नी बीमार हैं। दिल्ली से मेरठ अस्पताल में भर्ती कराने आया था और गाड़ी की आरसी रख ली गई। - राजा अग्रवाल, निवासी दिल्ली 

पंचायत चुनाव का भी पैसा नहीं मिला
पंचायत चुनाव में भी चार दिन के लिए गाड़ी ले ली गई पर कोई पैसा नहीं दिया। चार दिन तक गाड़ी के विषय में कोई देखने वाला नहीं है। अब एक बार फिर नोटिस आ गया है। - सतेंद्र कुमार, निवासी लालपुर, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed