फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vegetables prices increase from wholesale to retail, Radish 50, pumpkin rate is Rs 100 per kg

कैसे खाएं सब्जी: मूली 50, लौकी का रेट 100 रुपये किलो, थोक से लेकर फुटकर तक अचानक बढ़े दाम

Thu, 06 Oct 2022 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

दशहरे के दौरान सब्जियों के दाम अचानक आसमान छू रहे हैं। बाजार में थोक से लेकर फुटकर तक सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मूली जहां 50 रुपये किलो बिकी तो वहीं लोकी के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
vegetables prices increase from wholesale to retail, Radish 50, pumpkin rate is Rs 100 per kg
सब्जियों के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया है। दशहरे पर लोकी 100 रुपये किलो बिक गई, मूली 50 रुपये किलो बिक रही है। 20 दिन पहले जो सब्जियों के दाम आधे से भी कम थे। बारिश के बाद खेतों में सब्जी की फसल के खराब होने से अचानक दामों में वृद्धि हुई। 

विज्ञापन


बाजार में इस बार आम आदमी लोकी और तोरी खाने की स्थिति में भी नहीं रह गया है। दशहरे पर बाजार में लोकी 100 रुपये किलो बिक गई। तोरी 80 रुपये किलो बिक रही है। बाजार में मूली 50 रुपये किलो बिक रही है। गाजर 80 रुपये किलो है। गोभी के दाम 60 रुपये किलो है।

विज्ञापन

 

सभी हरी फली 100 रुपये किलों से अधिक दामों में बिक रही है। बाजार में बीस दिन पहले सब्जियों के दाम ठीक चल रहे थे। अचानक बेमौसम की बारिश होने से सब्जी की फसल खासकर बेल वाली फसल खेतों में ही खराब हो गई। इससे बाजार में लोकी, तोरी, मूली, गाजर जैसी सब्जियों ने भी आसमान छू लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना

बारिश ने फसल खराब कर दी
सब्जी मंडी में चार दशक से सब्जी की बिक्री का कार्य करने वाले जय कुमार का कहना है कि बेमौस की बारिश ने किसानों की फसल उजाड़ दी है। बाजार में इस समय अधिकतम सब्जी बाहर की है। जिन किसानों की खेती ढाल पर थी उनकी फसल कुछ बची है। बरसात के बाद सब्जी महंगी तो हर साल होती है, लेकिन लॉकल की लोकी, तोरी, धनिया, पुदिना इनमें महंगाई नहीं होती थी। इस बार खेत में खराब हो जाने से यह हालात बने हैं। 

महिलाएं बोली: बिगाड़ दिया रसोई का बजट
साउथ सिविल लाईन की मनीषा सिंघल का कहना है कि पहले 50 रुपये की सब्जी में घर का पूरे दिन का काम चल जाता था, अब 200 रुपये में भी काम नहीं चल पा रहा है।

नईमंडी की आभा जैन का कहना है कि अचानक सब्जियों के दाम बढ गए हैं। कुछ सब्जी तो बाजार में बहुत कम आ रही है। बरसात के बाद कुछ दाम बढ जाते थे पर इतनी महंगी पहली बार हुई है। 50 रुपये किलो से कम तो एक भी सब्जी नहीं है। 

केशवपुरी निवासी बीना राठी का कहना है कि इस बार तो आम आदमी लोकी, तोरी, मूली, गाजर भी नहीं खा सकता। सारी सब्जियों के दाम इतने बढ गए हैं।  
 
सब्जी        दाम प्रति किलो  20 दिन पूर्व

मूली:          50 रुपये -    20 रुपये
भिंडी:         60 रुपये -    40 रुपये
टमाटर:       40 रुपये-      30 रुपये
अरवी:        50 रुपये-      30 रुपये
गोभी:         60 रुपये-      40 रुपये 
बैंगन:         50 रुपये-      30 रुपये 
लोकी:        100 रुपये-      20 रुपये  
टिंडा:        100 रुपये-      60 रुपये
शिमला मिर्च: 120 रुपये-     80 रुपये  
हरी मिर्च: 100 रुपये:          60 रुपये
अदरक:    80 रुपये-        80 रुपये
खीरा:      40 रुपये-         30 रुपये
सेम:      120 रुपये-         80 रुपये
नींबू:      120 रुपये-         100 रुपये 
लोभिया फली: 120 रुपये-    60 रुपये 
फ्रासबीन:      120 रुपये -   80 रुपये 
तोरी:           80 रुपये-     30 रुपये
करेला:         80 रुपये-     40 रुपये 
गाजर:          80 रुपये-     40 रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed