बेटी की शादी से कर्ज में डूबे शख्स ने निगला सल्फास, मौत से मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 56 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फाश निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। मृतक ने साहूकारों से कर्ज ले रखा था। इस कारण तनाव में चल रहा था। वहीं मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नौरोजपुर रोड स्थित कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय मंगल सैन सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार को उसने सल्फाश निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से कोतवाली में मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बेटे जोनी ने बताया कि उसके पिता काफी समय से तनाव में थे। जिस कारण उनका स्वास्थ्य भी ठीक नही था। आठ माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किया था। इसे लेकर उन्होंने साहूकारों से दो लाख रुपये कर्ज लिया था, लेकिन घर की परिस्थितियों को देखते हुए अभी तक कर्ज लौटाया नहीं गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/