फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vanshika, Rashi, and Kartik from Meerut won gold medals.

Meerut News: मेरठ की वंशिका, राशि और कार्तिक ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 05 Oct 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Vanshika, Rashi, and Kartik from Meerut won gold medals.
लखनऊ में 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन मेरठ की वंशिका राठी ने फिर से स्वर्ण पदक जीता। वंशिका ने 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए 25.14 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले रविवार को उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के ही कार्तिक सैनी ने ऊंची कूद में दो मीटर कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। राशि ने भी 600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1459 बालक-बालिका खिलाड़ी 135 स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक तथा अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। राशि ने 600 मीटर दौड़ को 1 मिनट 37.09 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के बाद सचिव नरेंद्र कुमार सभी खिलाड़ी, कोच, ग्राउंड स्टाफ, स्टेडियम स्टाफ, तकनीकी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed