फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vande Bharat Express will go to Ayodhya-Varanasi

अयोध्या-वाराणसी तक जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Wed, 25 Jun 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will go to Ayodhya-Varanasi
मेरठ। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब अयोध्या व वाराणसी तक जाएगी। 26 अगस्त के आसपास वंदे भारत एक्सप्रेस का नए रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा। भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आर्थिक दृष्टि से उपयुक्त साबित नहीं हो रही थी। लोगों की मांग और वंदे भारत ट्रेन को आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद बनाने के लिए उन्होंने इसे लखनऊ के बाद अयोध्या व वाराणसी तक चलाने की रेल मंत्रालय से मांग की थी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को अयोध्या व वाराणसी तक चलाने का सैद्धांतिक निर्णय हो चुका है। मंगलवार को रेल मंत्रालय ने सांसद को इसके बारे में जानकारी दी। सांसद ने बताया कि अगस्त में विशेष तौर पर 26 अगस्त के आसपास इस ट्रेन को मेरठ से लखनऊ फिर अयोध्या व बनारस तक चलाया जाएगा। इसके बाद बनारस से अयोध्या फिर लखनऊ और मेरठ तक चलाया जाएगा। अयोध्या व वाराणसी तक ट्रेन का विस्तार होने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा और वे धार्मिक यात्रा भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed