फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaishnav Vidyapeeth and Punjab University Begin with a Win

Meerut News: वैष्णव विद्यापीठ और पंजाब यूनिवर्सिटी का जीत से आगाज

Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Vaishnav Vidyapeeth and Punjab University Begin with a Win
- सुभारती विवि में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन हुए मुकाबलों में वैष्णव विद्यापीठ और पंजाब यूनिवर्सिटी की टीमों ने जीत से आगाज किया है।
बृहस्पतिवार को वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर ने सैम हिगिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयागराज को 19–9 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन को 21–11 से पराजित करते हुए मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली ने जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के खिलाफ 21–11 से जीत हासिल की। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर को 21–09 से हराया। महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टायम ने एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान को 21–08 से परास्त किया। महिला वर्ग में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान को 21–03 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि यह सफलता आप लोगों के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतीक है। इस मौके पर खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप चौधरी, सरताज अहमद, डॉ. मंजू, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक राघव, शुभम राठी, शरद पंवार, मिस दीपांशु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed