{"_id":"6126a7878ebc3e7f4a09368c","slug":"vaccination-found-flaw-cmo-reprimanded-anm-mawana-news-mrt55334386","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination found flaw, CMO reprimanded ANM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaccination found flaw, CMO reprimanded ANM
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में मिली खामी, सीएमओ ने एएनएम को लगाई लताड़
मवाना। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। बाद में सैदीपुर गांव में चल रहे टीकाकरण के कार्य को देखा। वहां खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा एएनएम को आडे़ हाथ लिया।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन अचानक सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसके बाद पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस वार्ड में 27 अगस्त को मॉक ड्रिल होनी है। वार्ड प्रभारी डॉ. अनिल से जानकारी ली। इसके बाद महिला अस्पताल का निरीक्षण किया, भर्ती रोगियों से जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सैदीपुर में नियमित टीकाकरण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। मौके पर ऑक्सीमीटर नहीं मिला। साथ ही बच्चों का वजन लेने के लिए मशीन नहीं थी। वैक्सीन के डिब्बे में पानी भरा था। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम को जमकर लताड़ लगाई तथा दो दिन में सभी कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। इनके साथ नोडल अधिकारी प्रवीण गौतम, डब्ल्यूएचओ चिकित्सक प्रिया आदि साथ थे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की बेटी को गोद लिया
खरखौदा। कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री की बेटी को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गोद लिया है। क्षेत्र के गांव कैली निवासी भाजपा कार्यकर्ता निकुंज त्यागी की कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौत हो गई थी। उसके बाद से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निकुंज त्यागी की बेटी कनिष्का की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने पांची में एमएस हेरिटेज स्कूल में कनिष्का का कक्षा नौ में दाखिला कराया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, फिरेराम धनतला, अशोक पोसवाल, जितेंद्र त्यागी, सत्येंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
मवाना में किसान कोरोना पॉजिटिव मिला
मवाना। सीएचसी क्षेत्र में 16 दिन बाद गांव बिसौला में एक किसान कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे पहले 9 अगस्त को एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि संक्रमित मिले किसान को होम क्वांरटीन किया गया है। बुधवार को सीएचसी में 47 लोगों की कोरोना जांच की गई, जबकि 1009 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी में 18 प्लस 269, 45 प्लस 174, अर्बन पीएचसी पर 195, फलावदा 250, निलौहा में 121 को वैक्सीन लगाई गई।
वैक्सीन लगवाने के लिए किया जागरूक
सरधना। नगर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोग भी टीकाकरण के लिए सीएचसी व अन्य सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। सरधना में अभियान चलाकर नगर अध्यक्ष राजीव जैन लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सिवालखास में अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाया। संवाद