फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami arrives at Rampur Tiraha in Muzaffarnagar, pays tribute to the

Muzaffarnagar: रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Oct 2022 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Oct 2022 12:56 PM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पहुंचे और यहां शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वहलना में आयोजित रथ यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami arrives at Rampur Tiraha in Muzaffarnagar, pays tribute to the
पुष्कर धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पहुंचे। यहां उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाईन में 12:30बजे उतरा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद रामपुर तिराहा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां आयोजित कार्यक्रम में भी वह भाग लेंगे। इसके बाद वहलना में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। उत्तराखंड के सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टंट अर्चना गौतम, ऐसा रहा मॉडलिंग से लेकर पॉलिटिशयन बनने तक का सफर
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि रामपुर तिराहा पर मेदपुर के पंडित महावीर शर्मा की मूर्ति की स्थापना होगी। महावीर शर्मा ने शहीद स्मारक के लिए जगह देकर सराहनीय कार्य किया था। अलग राज्य के लिए शहीदों का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानस कॉरिडोर के जरिए जोड़े जाएंगे तीर्थ स्थल: धामी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनाई जाए जा रही रेलवे लाइन 2025 तक शुरू करा दी जाएगी। उत्तराखंड के विकास में इस रेल लाइन का अहम योगदान होगा। मानस कॉरिडोर के जरिए उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों को जोड़ा जाएगा।


रामपुर तिराहा पर चल रहे कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला समेत अन्य लोग शामिल हैं। धामी रामपुर तिराहा के बाद वहलना स्थित जैन स्थानक में होने वाले कार्यक्रम में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed