फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh possible after division says Ajay Kumar

उत्तर प्रदेश के विभाजन से ही विकास संभव : अजय कुमार 

Sun, 04 Nov 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh possible after division says  Ajay Kumar
मुजफ्फरनगर न्यूज

मुजफ्फरनगर के खतौली में भूड़ में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश को विभाजन कर पश्चिमांचल को एक अलग राज्य बनाने के लिए  वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विभाजन से ही उत्तर प्रदेश की तरक्की संभव है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के अलग होने के बाद भी उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से इतना बड़ा है कि अगर इसे देश के रुप में परिभाषित करें तो यह दुनिया का पांचवां (चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया) देश बनता है। देश के कुल 33 प्रांतों और केंद्र शासित राज्यों के प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यह राज्य 31वें स्थान पर आता है।
विज्ञापन


हमारे देश की औसत प्रति व्यक्ति आय 1.12 लाख रुपये है। इस प्रकार हरियाणा 1.80 लाख, महाराष्ट्र 1.34 लाख और सूखाग्रस्त राजस्थान 1.01 लाख की प्रति व्यक्ति आय हमसे बहुत ज्यादा है। यह प्रदेश आर्थिक कुचक्र में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी का समाधान केवल इस प्रदेश की चार प्रांतों में बांट कर ही किया जा सकता है, ताकि सुशासन सुनिश्चित करके निवेश बढ़ाया जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ सके। इसलिए उत्तर प्रदेश को विभाजन कर पश्चिमांचल को एक अलग राज्य बनाया जाएं। 


उत्तर प्रदेश के विभाजन से ही तरक्की संभव है। राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव हाजी वरीस मोहम्मद, उत्तर प्रदेश सचिव लोकेंद्र चौधरी, शामली अध्यक्ष संजीव चिकारा, संरक्षक जगबीर सांगवान, शबाब हैदर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, केंद्रीय सदस्य राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दोस मोहम्मद ने की। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed