फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Police Arm Wrestling Team won 14 medals

Meerut News: उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म रेसलिंग टीम ने 14 मेडल जीते

Sat, 27 Sep 2025 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:05 PM IST
सार

करनाल में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म रेसलिंग टीम ने 14 पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। कोच संजीव तेवतिया को बेस्ट कोच अवार्ड मिला। टीम की उपलब्धि की सराहना हुई।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Arm Wrestling Team won 14 medals

विस्तार

छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक किए नाम, संजीव तेवतिया को बेस्ट कोच का अवार्ड
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल जिले में 20 से 24 सितंबर तक हुई 74वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हरियाणा के करनाल जिले में 20 से 24 सितंबर तक हुई 74वीं ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस आर्म रेसलिंग टीम ने अपनी धाक दिखाई। छह स्वर्ण के साथ 14 पदक जीतकर टीम चैंपियन बनी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने टीम के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में 35 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम ने छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते। टीम के प्रशिक्षक हेड कांस्टेबल संजीव तेवतिया को उनके बेहतरीन मार्गदर्शन व योगदान के लिए बेस्ट कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हेड कांस्टेबल विकास नागर, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, महिला हेड कांस्टेबल दीपा चौधरी, महिला कांस्टेबल रेनू चौधरी शामिल रहे। रजत पदक हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल अमर चौधरी, महिला हेड कांस्टेबल वंदना कुमारी, महिला कांस्टेबल नीरज और कोच संजीव तेवतिया ने जीता। कांस्य पदक जीतने वालों में कांस्टेबल राहुल राकेश, महिला हेड कांस्टेबल रूचि चौहान और कांस्टेबल कृष्णा कसाना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed