फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh government is taking action on sugar mills and starting checking operation

EXCLUSIVE: दागी शुगर मिलों पर शासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में सामने आई ये सच्चाई

Wed, 19 Dec 2018 05:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh government is taking action on sugar mills and starting checking operation
शुगर मिलों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की बड़ी बकायेदार मिलों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई शुरू करने के बाद शासन ने इनके खिलाफ ‘ऑपरेशन सेंटर चेकिंग’ भी शुरू करा दिया है। गन्ना विभाग के लिए जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी अब दागी शुगर मिलों के सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटतौली पकड़ेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने इसको अंजाम देना शुरू कर दिया है। पहले ही झटके में उन्होंने किनौनी शुगर मिल के दो सेंटरों पर घटतौली पकड़कर हड़कंप मचा दिया है। पकड़े गए तौल लिपिकों को बचाने के लिए शुगर लॉबी से जुड़े नेताओं के फोन घनघनाने लगे हैं। हालांकि उप गन्ना आयुक्त ने दोनों मामलों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


तमाम रियायतें लेने के बाद भी शुगर इंडस्ट्री ने गन्ना बकाया भुगतान में सरकार की किरकिरी करा रखी है। 4500 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन लेने के बाद भी प्रदेश की शुगर मिलों पर पिछले पेराई सत्र 2017-18 का करीब 5 हजार करोड़ रुपया बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान पेराई सत्र 2018-19 में भी बकाया राशि 3 हजार करोड़ से पार हो गई है। मेरठ मंडल की छह शुगर मिलों किनौनी, सिंभावली, बृजनाथपुर, मोदीनगर, मलकपुर और बुलंदशहर पर 795 करोड़ रुपये बकाया है। प्रदेश सरकार ने बृजनाथपुर, मोदीनगर, मलकपुर और बुलंदशहर मिल पर शनिवार को आरसी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा अब इन मिलों के साथ ही चालू पेराई सत्र का भुगतान दबा रही मिलों पर शिकंजा कसने के लिए ‘ऑपरेशन सेंटर चेकिंग’ चालू करा दिया है। इसके तहत गन्ना विभाग के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी गन्ना सेंटरों का औचक निरीक्षण कर घटतौली पकड़ेंगे। घटतौली में पकड़े जाने वाले तौल लिपिकों के साथ ही मिल मालिक और प्रबंधन पर एफआईआर होने पर दबाव बनेगा। इसके चलते सभी दागी मिलें भुगतान करना शुरू कर देंगी।

दो सेंटरों पर पकड़ी घटतौली 

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने मंगलवार को गांव बाफर स्थित किनौनी मिल के सेंटर पर छापेमारी की। बताया गया है कि सेंटर के कांटे में 20 किलो का बैलेंस मिला। इतने बड़े बैलेंस से किसानों के गन्ने की घटतौली कर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। घटतौली पकड़े जाते ही किसान आक्रोशित हो गए और तौल लिपिक को खरी खोटी सुनाने लगे।

दूसरा मामला सिंघावली अहीर गांव स्थित किनौनी सेंटर से जुड़ा है। सिंह ने बताया कि जब वे सेंटर पर पहुंचे तो एक किसान की बोगी तौली जा चुकी थी। उससे पूछा तो बताया कि बोगी का वजन 21 कुंतल 30 किलो दर्ज किया है। उन्होंने इस बोगी की जांच के लिए दोबारा कांटे पर चढ़वाया तो वजन 21 कुंतल 85 किलो निकला। पांच कुंतल के मानक बांट मांगे गए तो तौल लिपिक ने बांटों के गांव में होना बताया। दोनों मामलों में घटतौली लिखी गई है। एफआईआर की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

घनघनाने लगे फोन, आ रहीं सिफारिशें 

घटतौली में पकड़े गए तौल लिपिकों को बचाने के लिए जहां दिनभर फोन घनघनाते रहे वहीं अधिकारियों के पास दिनभर सत्ता औैर गन्ना राजनीति से जुड़े नेताओं की सिफारिश आती रही। शाम को बड़ी संख्या में तौल लिपिक भी गन्ना भवन पहुंच गए और साथी तौल लिपिकों को बचाने की गुहार लगाई। लेकिन उप गन्ना आयुक्त ने मना कर दिया।
 
घटतौली पकड़े जाने से बनेगा दबाव 

घटतौली पकड़े जाने पर तौल लिपिक के अलावा मिल प्रबंधन और अध्यासी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। शासन के नए पैंतरे से बकायेदार मिलों पर दबाव बनेगा और वे भुगतान करने का विवश होंगे। इससे किसानों को फायदा होगा। वहीं किसानों के गन्ने में गड़बड़ी पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।

पिछले सत्र का बकाया भुगतान  नहीं करने वालीं मिलें
मिल      बकाया      बकाये पर ब्याज    
 किनौनी     124     32 
 मोदीनगर      142    22
 सिंभावली    149    19
 बृजनाथपुर     75     13
 मलकपुर    283    50
 बुलंदशहर    20    03

पकड़ी जाएगी घटतौली

घटतौली की शिकायत पर सेंटरों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। किनौनी मिल के दो सेंटरों पर घटतौली पकड़ी गई है। जहां भी घटतौली मिलेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल के साथ ही चालू पेराई सत्र के भुगतान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed