फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh: A family in Saharanpur left the village with the threat of accused

उत्तर प्रदेश: दबंगों के खौफ से छोड़ दिया गांव, घर पर लिखवा दिया 'मकान बिकाऊ' है

Sun, 24 Jun 2018 11:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: A family in Saharanpur left the village with the threat of accused
दबंगों के खौफ से एक परिवार ने गांव छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के कार्रवाई न करने और दबंगों के खौफ से एक परिवार ने गांव छोड़ दिया। पीड़ित युवक ने घर पर 'मकान बिकाऊ' है लिखवा दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। देवबंद के बन्हेड़ा खास गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने तथा आरोपियों द्वारा दबाव बनाने पर पीड़ित ने घर पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया और गांव से चले गए। 
विज्ञापन


गत 15 जून को बन्हेड़ा खास गांव में सलीम और अमित के बीच पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई थी। अमित ठंडा सप्लाई करने का काम करता है, जबकि सलीम ने गांव में ही ठंडे की दुकान खोली हुई है। आरोप है कि सलीम ने पिछला उधार चुकाए बिना अमित से आगे उधार मांगा तो उसने इससे इंकार कर दिया। जिसके चलते सलीम ने उसके साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना: विशेष समुदाय के डर से एक परिवार ने किया पलायन, देखें तस्वीरें

अमित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर हल्की धाराओं में एनसीआर दर्ज की थी। जिसके चलते आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है तथा ऐसा न करने पर गांव से भेजने की धमकी दे रहा है। जिससे उसका परिवार भयभीत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed