फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैराना: विशेष समुदाय के डर से एक परिवार ने किया पलायन, देखें तस्वीरें

Wed, 06 Jun 2018 01:24 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 06 Jun 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Kairana: Fear of a Special Community A family has fled, photos
एक परिवार ने पलायन किया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के कैराना में फिर से पलायन का मामला सामने आया है। एक परिवार ने विशेष समुदाय के डर से पलायन किया है। इससे और लोगों में भी दहशत फैल गई है। 



गांव केरटू में एक महिला अपने परिवार सहित मकान बंद करके मायके चली गई। साथ ही मकान पर लिख दिया कि यह मकान बिकाऊ है। महिला का आरोप है कि दूसरे समुदाय का परिवार उसे व उसके परिवार के साथ अक्सर मारपीट करता है, जिस कारण वह गांव से पलायन करके जा रही है।

Kairana: Fear of a Special Community A family has fled, photos
एक परिवार ने पलायन किया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पलायन का शोर मचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि महिला का हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। उसमें कार्रवाई की गई है। पूर्व में भी महिला का पड़ोसियों से दो बार पूर्व में भी विवाद हो चुका है।

Kairana: Fear of a Special Community A family has fled, photos
एक परिवार ने पलायन किया - फोटो : अमर उजाला

रविवार को गांव केरटू निवासी महिला रेखा, अपने पति सतपाल और बेटे मयंक को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्राली में सामान लादकर करनाल चली गई। महिला ने मकान के दरवाजे पर लिख दिया कि यह मकान बिकाऊ है। महिला का कहना था कि पड़ोस में रहने वाला नदीम का परिवार उसके साथ अक्सर झगड़ता है। कुछ दिन पूर्व भी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की गई। दो दिन पूर्व भी झगड़ा किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से वह गांव में रहना नहीं चाहती है। वहीं, सोमवार को झिंझाना थाना प्रभारी एमएस गिल पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kairana: Fear of a Special Community A family has fled, photos
एक परिवार ने पलायन किया - फोटो : अमर उजाला

महिला रेखा के पड़ोसियों से प्रकरण की जानकारी ली। पड़ोसियों में जेल सिंह, सोनू, सुरेंद्र आदि ने पुलिस को बताया कि गांव में दोनों समुदाय के लोग शांति से रहते हैं। डराने या धमकाने का कोई मामला नहीं, बल्कि हैंडपंप से पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि एक दिन पूर्व हुए विवाद के चलते दूसरे पक्ष की महिला हिना को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Kairana: Fear of a Special Community A family has fled, photos
एक परिवार ने पलायन किया - फोटो : अमर उजाला

औरतों के बीच का विवाद है, अपनी मर्जी से गई रेखा
रेखा के पड़ोसी निलेश, बिट्टू, मनोज आदि ने पुलिस को बताया कि नदीम की पत्नी हिना और सतपाल की पत्नी रेखा के बीच हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। हमने रेखा को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दहशत का कोई माहौल नहीं है, रेखा को किसी ने डराया धमकाया नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed