फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utsav Singh of Baghpat has won the medal in marathon running at Ladakh

बागपत के उत्सव सिंह ने लद्दाख में लहराया परचम, जांबाज पहले भी कर चुका देश का नाम रोशन

Thu, 12 Sep 2019 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Sep 2019 12:15 AM IST
सार

  • लद्दाख के सबसे ऊंचे गांव खारदुंगला में आयोजित मैराथन में बड़ौत के दिलेर ने अपना लोहा मनवाया
  • कई देशों के प्रतिभागियों के साथ उत्सव ने मैराथन पूरी की
  • खारदुंगला लद्दाख का सबसे ऊंचा गांव है और यहां पर प्रतिभागियों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है

विज्ञापन
Utsav Singh of Baghpat has won the medal in marathon running at Ladakh
उत्सव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख के सबसे ऊंचे गांव खारदुंगला में आयोजित मैराथन में बड़ौत के दिलेर ने अपना लोहा मनवाया। कई देशों के प्रतिभागियों के साथ उत्सव ने मैराथन पूरी की। इससे पहले भी देशभर में साइकिलिंग और मैराथन प्रतियोगिता में जांबाज सिक्का जमाता रहा है। घर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


जेवी कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और जीआईसी फतेहपुर पुट्ठी की प्राचार्या डॉ. रेखा सिंह के बेटे उत्सव सिंह इन दिनों आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्सव सिंह ने बताया कि लद्दाख के सबसे ऊंचे गांव खारदुंगला में मैराथन का आयोजन किया गया। करीब 72 किमी की खारदुंगला चैलेंज के नाम से आयोजित मैराथन में कई देशों के 150 प्रतिभागियों ने क्वालीफाई किया था। इनमें बड़ौत का उत्सव भी शामिल रहा। कुल 109 प्रतिभागियों ने यह मैराथन पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव ने 13 घंटे 37 मिनट 04 सेकेंड में कामयाबी हासिल की। इससे पहले भी वह साइकिलिंग, मैराथन और हॉफ मैराथन में प्रतिभाग कर चुका है। देशभर में कई बाद पदक जीतकर बागपत का नाम रोशन किया। खारदुंगला लद्दाख का सबसे ऊंचा गांव है और यहां पर प्रतिभागियों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है।

Trending Videos

एडवेंचर क्लब के समन्वयक हैं उत्सव
आईआईटी कानपुर की ओर से उत्सव सिंह ने कई बार देशभर में संस्थान का नाम रोशन किया। उनकी कामयाबी को देखते हुए एडवेंचर क्लब का कॉर्डिनेटर भी बनाया गया है। उनकी देखरेख में अन्य छात्र भी एडवेंचर की गतिविधियों में शिरकत कर रहे हैं।

खुशी मिली इतनी की कि मन में न समाए
उत्सव सिंह की कामयाबी से डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. रेखा सिंह ने खुशी जताई है। डॉ. रेखा सिंह का कहना है कि पढ़ाई के अलावा उत्सव को गिटार बजाने, गाने और संगीत का शौक है। प्रत्येक क्लास में उसने टॉप किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed