फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSSSC PET EXAM: Exam begins amidst tight security, 24 thousand candidates arrived in Muzaffarnagar

UPSSSC PET EXAM: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, मुजफ्फरनगर में पहली पाली में पहुंचे थे 24 हजार अभ्यर्थी

Sat, 15 Oct 2022 11:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 11:38 AM IST
सार

UPSSSC PET की पहली पाली की परीक्षा हो गई है। पश्चिमी यूपी के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET EXAM: Exam begins amidst tight security, 24 thousand candidates arrived in Muzaffarnagar
पीईटी परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC PET EXAM: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली की परीक्षा हो गई है। पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिन होने वाली इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले में पहले दिन 24 परीक्षा केंद्रों पर 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा कराई जा रही है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों का उड़नदस्तों ने चेकिंग अभियान भी चलाया। उधर, सुबह करीब आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। एक पाली में करीब 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचेंगे, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


बता दें कि सहारनपुर में 19 केंद्रों पर 35,616 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बिजनौर में 20 केंद्रों पर करीब 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं बागपत में 30 केंद्रों पर करीब 50 हजार 292 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। इसके लिए 1530 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

शामली में कुल 13 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। 26784 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

वहीं मेरठ में शनिवार और रविवार को एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार की रात ही शहर में हजारों अभ्यर्थी पहुंच गए थे। इनमें से बहुतों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रात गुजारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed