UPSC : 8वीं रैंक पाने वाली इशिता ने छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स, कहा-सफलता जरूर मिलेगी, धैर्य रखें
यूपीएससी 2021 में 8वीं रैंक पाने वाली इशिता राठी का। इशिता ने बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों से अपने अनुभव साझा किए।
विस्तार
ट्रेंड और मांग के अनुसार चुनें विषय
इशिता कहती हैं कि बचपन से ही यूपीएससी का सपना माता-पिता ने मेरे लिए देखा था, जिसको पूरा करने में उनका हर तरह से सहयोग रहा। 11वीं कक्षा से ही अखबार पढ़कर करंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ बना ली थी। पूरी अवधि के दौरान खुद बनाई हुई रणनीति पर काम किया। उन्होंने बताया कि तैयारी शुरू करने से पहले ट्रेंड, रुचि और मांग के हिसाब से हर विषय को 3-4 महीने के चरण में बांट लिया था।
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा-देश विश्व गुरु बनेगा तो समाप्त हो जाएगी दुनिया की अशांति
टॉपर्स के वीडियो देंखें
टॉपर्स की वीडियो देखकर मुझे तैयारी के दौरान काफी मदद मिली। वैकल्पिक विषय पर अधिक फोकस रखा मैने पसंदीदा विषय अर्थशास्त्र को चुना। अधिक समय टेस्ट सीरीज को हल करने से समय की बचत व लिखने का कौशल सीखने को मिला। रोजाना पांच उत्तर लिखने का लक्ष्य बनाकर हर एक पेपर के आठ टेस्ट लिखे। आप भी इसी तरह रणनीति बनाकर, टॉपर्स के वीडियो देखकर विषय को भली भांति समझकर परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC: स्मृति भारद्वाज बोलीं- ग्रेजुएशन से ही करो तैयारी, टॉपर्स की कॉपियां और अखबार जरूर पढ़ो
तनाव होगा लेकिन हार न मानें
उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान कई बार स्ट्रेस हुआ कि सफल होउंगी या नहीं, लेकिन इसे खुद पर हावी नहीं होने दिया। कभी हार मानीं। मां-बाप का हर पड़ाव पर सहयोग रहा। उन्होंने मुझपर खुद से ज्यादा भरोसा जताया। घर पर पढ़ने का माहौल बनाया। इशिता अभिभावकों से कहना चाहती हैं कि अपने बच्चों पर भरोसा रखें, वह एक दिन जरूर आपका नाम रौशन करेंगे।
इस दौरान छात्रों ने यूपीएससी की तैयारी व परीक्षा की रणनीति को लेकर सवाल भी पूछे। जिनका इशिता ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में वह कहती हैं कि विषय का चयन अपनी रूचि और कौशल के आधार पर करो। बाकी लोगों की बातों को मत सुनों, तैयारी करने का खुद का तरीका बनाओ।