फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over throwing meat in the temple premises in Meerut

मेरठ में मंदिर परिसर में मांस फेंकने पर हंगामा, पुलिस और विधायक ने भीड़ को कराया शांत

Sun, 19 Jan 2020 02:49 AM IST
संजीव कुमार झा संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar over throwing meat in the temple premises in Meerut
जनता को शांत करवाते हुए विधायक और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शरारती तत्वों ने शनिवार को सरधना में एक धार्मिक स्थल पर मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सैकड़ों की भीड़ ने नारेबाजी कर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस और भाजपा विधायक संगीत सोम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला।

विज्ञापन


मोहल्ला चौक बाजार स्थित धार्मिक स्थल पर शनिवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार के निकट मांस के टुकड़े पड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन और अन्य कार्यकर्ता भी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया।
विज्ञापन


इस बीच सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम भी पहुंच गए। भीड़ नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसी को भी क्षेत्र का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद विधायक और पुलिस के समझाने पर भीड़ शांत हुई। मंदिर के संरक्षक सतीश चंद जैन ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed