फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over rigging of road construction, officials said action will be taken after investigation

सड़क निर्माण में धांधली को लेकर हंगामा, अधिकारियों ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over rigging of road construction, officials said action will be taken after investigation
सड़क निर्माण में धांधली को लेकर हंगामा, अधिकारियों ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मुख्य मार्ग से कस्बे के लिए बनाई जा रही सड़कों के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। नगर पंचायत अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। उन्होंने धांधली न रोके जाने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी भी दी।
नगर पंचायत द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है। निर्माण सामग्री में धांधली किए जाने से लोगों में रोष है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा हाल ही में लगाई जा रही इंटर लॉकिग टाइल्स उखाड़कर नगर पंचायत की बजाए अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। कस्बे के लोगों ने मामले की शिकायत नगर पंचायत अधिकारियों से की, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर नगर पंचायत अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंटर लॉकिंग टाइल्स बेचने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने चेताया कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा छोडे़ गए टेंडर में पुरानी टाइल्स नगर पंचायत कार्यालय में जमा करनी थी। यदि ठेकेदार द्वारा इंटर लॉकिंग टाइल्स के मामले में कोई अनियमितता बरती जा रही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed