फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar in the police station against the encident of gokasi

गोकशी की घटनाओं के विरोध में थाने में हंगामा

Sun, 13 Oct 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
uproar in the police station against the  encident of gokasi
जानी थाने में गोकशी की घटनाओं को लेकर जानी थानें पर प्रर्दशन करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्य - फोटो : SARDANA
गोकशी की घटनाओं के विरोध में थाने पर हंगामा
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं के विरोध में शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जानी थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक जानी क्षेत्र में कुछ दिनों से गोकशी की घटनाएं बढ़ी है। दो दिन पूर्व गांव खानपुर में भी गोकशी हुई। जिस पर गांव खानपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जानी थाने पर हंगामा किया था। शनिवार को भी क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर पुलिस द्वारा अंकुश न लगा पाने से उत्तेजित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रभारी चौधरी सौरभ सिसौला के नेतृत्व में जानी थाने पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में गोकशी की घटना हो रहीं है। जानी थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गोकशी को रोकने के लिये आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा समाप्त किया। इस दौरान जिला मंत्री राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्चित जिंदल, जिला कोषाध्यक्ष नितिन जानी, मंडल महामंत्री मोहित सिंघल, रोहटा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी, सरूरपुर ब्लॉक प्रभारी अमित शर्मा, मंडल महामंत्री दीपक नानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed