फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at SSP office in Meerut against BSP leader Yakub Qureshi

बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर हंगामा, चार करोड़ कीमत की जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM IST
सार

  • चार करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जे का आरोप, मुकदमे के बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
Uproar at SSP office in Meerut against BSP leader Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान कुरैशी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि याकूब कुरैशी ने हापुड़ रोड पर उनकी करीब चार करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


हाजीपुर, खरखौदा निवासी मुजम्मिल ने बताया कि उन्होंने याकूब और उनके बेटे इमरान के खिलाफ नवंबर 2019 में खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि याकूब की मीट फैक्टरी के पास उनकी चार बीघा जमीन है, उसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इस जमीन पर याकूब कुरैशी ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर कब्जा कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ किठौर और खरखौदा पुलिस ने याकूब कुरैशी के घर पर दबिश भी दी थी, लेकिन यह मामला दब गया। पुलिस ने भी चुप्पी साध ली। आरोप है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

मुजम्मिल का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब कुरैशी और पुलिस ने उसका उत्पीड़न किया था, जिसके चलते वह खामोश हो गया था। अब वह जमीन मुक्त कराने के लिए फिर से पुलिस अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा है। 

बिचौलिए ने हड़पे लाखों रुपये
 मुजम्मिल ने बताया कि याकूब कुरैशी से उसका दो करोड़ रुपये देने की बात पर समझौता हुआ था। इस समझौते में एक बिचौलिया भी था, जो याकूब से लाखों रुपये लेना बताया गया। इस समझौते में उसे सिर्फ दो लाख ही मिले थे। पीड़ित का कहना कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कार्रवाई भी होगी।

आखिर पुलिस ने क्यों साधी चुप्पी
याकूब और इमरान कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बहुत तेजी दिखाई। कई बार दबिश भी दी, लेकिन साठगांठ होते ही पुलिस ने भी चुप्पी साध ली। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह है कि जमीन के मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बड़ा खेल किया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed