फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at SSP office against student molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर हंगामा

Fri, 09 Oct 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar at SSP office against student molestation
छात्रा से छेड़छाड़ के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मनचले से परेशान 12वीं की छात्रा एवं उसका परिवार दहशत में है। छात्रा के परिजन बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। इस पर एसपी क्राइम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार के लोग सुबह में एसएसपी ऑफिस पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस मनचले को बचाने में लगी है। उनका कहना है कि 12वीं की छात्रा से शिवकुमार नामक युवक छेड़छाड़ करता है। वह विरोध करने पर उसे अगवा करने की धमकी देता है। इस बाबत पुलिस को अवगत कराया परंतु कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में एसपी क्राइम को पीड़ा सुनाई। इस पर एसपी क्राइम में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि आरोपी शिवकुमार की गिरफ्तारी शीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed