फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at CCSU; Controller of Examinations' office besieged.

Meerut News: सीसीएसयू में हंगामा, परीक्षा नियंत्रक का दफ्तर घेरा

Wed, 10 Jun 2026 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 10 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar at CCSU; Controller of Examinations' office besieged.
छात्रों ने सीसीएसयू परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन
समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर न होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। एमए (राजनीति शास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा से ठीक पहले विषय बदल जाने और फीस अपडेट न होने की समस्याओं से नाराज विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 16 जून से प्रस्तावित हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से एमए राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर नहीं खुल रहे थे। शिकायतों के बाद भी तकनीकी समस्या बनी रही और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई। जब पोर्टल खुला तो बिना किसी पूर्व सूचना के उनके विषय और विषय कोड बदल दिए गए। इस दौरान छात्र नेता शान मुहम्मद, नीरज नागर खोजापुर, रवि मावी प्रधान, आशु गोस्वामी, अजय चौधरी, एएन मलिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में कैसे करें नए विषय की तैयारी
छात्र नेताओं ने कहा कि कई महीनों से जिन विषयों की तैयारी वह कर रहे थे, उन्हें पोर्टल से हटाकर नए विषय दिखा दिए गए हैं। परीक्षा में केवल एक सप्ताह शेष रहने के कारण विद्यार्थियों के लिए नए विषयों की तैयारी करके परीक्षा देना संभव नहीं है। छात्रों ने मांग की कि उन्हें पुराने विषयों के आधार पर ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी बढ़ाने की मांग की। शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित अन्य संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल पर आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं को भी उठाया। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कहा कि पोर्टल की खामियों के कारण सैकड़ों छात्रों की फीस पेंडिंग रही, जिसके चलते उन्हें विलंब शुल्क का भुगतान करना पड़ा। उन्होंने मांग की कि तकनीकी त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की प्रमुख मांगे
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि भविष्य में पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तत्काल सूचना जारी की जाए। साथ ही विलंब शुल्क समाप्त करने, पेंडिंग फीस को 24 घंटे के भीतर अपडेट करने तथा दोबारा फीस कटने की स्थिति में पहली फीस को तत्काल वापस करने की मांग की। बीएड एवं यूजीसी-नेट परीक्षा की तिथियां एक ही दिन पड़ने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की गई।


परीक्षा नियंत्रक ने दिया भरोसा
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने विद्यार्थियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमए राजनीति शास्त्र के विषयों में हुई तकनीकी त्रुटि को सुधारकर शाम तक पुराने विषयों को पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विलंब शुल्क, पेंडिंग फीस तथा परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने सहित अन्य उचित मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed