फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar after elderly woman uproots and throws idol in temple following dispute with Subedar.

Meerut News: सूबेदार से विवाद के बाद मंदिर में बुजुर्ग महिला ने मूर्ति उखाड़कर फेंकी, हंगामा

Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar after elderly woman uproots and throws idol in temple following dispute with Subedar.
पुलिस बुजुर्ग महिला के खिलाफ कर रही प्राथमिकी दर्ज की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की राधा गार्डन कॉलोनी में सूबेदार एस. नागर का बुधवार को अपने पड़ोस में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला पर मंदिर में स्थापित मूर्ति उखाड़कर फेंकने का आरोप है। घटना के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तैयारी कर रही है।
राधा गार्डन कॉलोनी निवासी सूबेदार एस. नागर का पड़ोसी बुजुर्ग महिला सावित्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान सूबेदार ने सावित्री को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया। बताया गया कि सूबेदार इसके बाद कॉलोनी स्थित मंदिर में पूजा करने चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सावित्री भी मंदिर पहुंच गईं। वहां उन्होंने मंदिर में स्थापित मूर्ति को उखाड़कर फेंक दिया। मंदिर में मौजूद लोगों ने विरोध किया। देखते-ही-देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया। आसपास के लोग भी मंदिर पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही मंदिर में हुई घटना के संबंध में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की तैयारी कर रही है। पुलिस विवाद की शुरुआत और मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दाैड़ में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed