फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Update: Pre-monsoon rainfall is lowest in 26 years, West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

तापमान फिर 42 के पार: 26 वर्ष में प्री-माॅनसून वर्षा सबसे कम, अब मानसून से आस, इस बार अच्छी बारिश के आसार

Sun, 26 May 2024 11:45 AM IST
Dimple Sirohi मोहित कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
मोहित कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2024 11:45 AM IST
सार

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
UP Weather Update: Pre-monsoon rainfall is lowest in 26 years, West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi
गर्मी, कम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च से मई-जून तक चलने वाले प्री मानसून की बारिश सामान्य से कम हो रही है। प्री मानसून की बारिश का असर कम होने के साथ-साथ मौसम में भी गर्मी बढ़ रही है। इसके अलावा सर्दी में होने वाली बारिश भी कम होती जा रही है, जिसका असर गर्मी के सीजन पर भी दिख रहा है।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में मानसून की बारिश से पहले होने वाली प्री माॅनसून की बारिश हर सीजन में अच्छी हो जाती थी, लेकिन 26 वर्ष में प्री माॅनसून की बारिश कम होती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लगातार कम होती बारिश से मौसम का सिस्टम गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौतपा: पहले दिन 43 डिग्री तक तपा वेस्ट यूपी, अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विशेषज्ञ जता रहे ये संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक मार्च से लेकर मई तक 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 26 सालों में यह आंकड़ा सबसे कम हैं। प्री माॅनसून की बारिश मार्च माह में 50 से 80, अप्रैल में 80 से 120 मिमी, मई में 150 से 180 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन बारिश का सिस्टम हर साल ही कम होता जा रहा है।

पिछले 26 साल में हुई प्री माॅनसून बारिश
वर्ष    मिमी

1998 27
1999 31
2000 18
2001 17
2002 19
2003 16
2004 17.5
2005 21.2
2006 20.2
2007 33.0
2008 24.0
2009 18.1
2010 16.7
2011 35.9
2012 21
2013 29.7
2014 71.7
2015 56.7
2016 76.9
2018 17.4
2019 57.9
2020 85.2
2021 83.3
2022 43.5
2023 116.6
2024 15.4
(आंकड़े मेरठ मौसम विभाग से लिए गए हैं)

फिर 42 पर पहुंचा अधिकतम तापमान
दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान फिर से 42 व रात का 27 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिस कारण रात में भी गर्मी के प्रकोप के चलते लोगों की नींद उड़ रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
स्थानीय स्तर पर बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते प्री माॅनसून की बारिश कम हो रही है। पिछले एक दशक में बारिश का स्तर कम हुआ है। प्री माॅनसून बारिश जरूरी है। इस बार माॅनसून समय से पहले पहुंचने के आसार बन रहे हैं। वेस्ट यूपी में भी मानसून की बारिश अच्छी रहेगी। फिलहाल बारिश न होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और तापमान में अभी वृद्धि के आसार बने हुए है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed