फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMD Alert for Heat Wave For next few Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

नौतपा: पहले दिन 43 डिग्री तक तपा वेस्ट यूपी, अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विशेषज्ञ जता रहे ये संभावना

Sun, 26 May 2024 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2024 11:05 AM IST
सार

West up Weather Forecast : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को पारा 41 डिग्री पहुंच गया। नौतपा के पहले दिन वेस्ट यूपी की धरती गर्मी से खूब तपी और शाम तक भी राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
IMD Alert for Heat Wave For next few Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठ मास रवि तपै, उष्ण चलत जग वाई, तो जानो धन बहु परत, धरती सकै नमाई। घाघ की ये कहावत बढ़ते पारे को लेकर सटीक बैठ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ज्येष्ठ महीने में जितनी अधिक गर्मी होगी, उतनी ही बारिश अच्छी होगी। इससे कहीं न कहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। नौ तपा के पहले दिन ही पार 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में 42 तो बागपत में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन


मेरठ में 42 पर फिर पहुंचा अधिकतम तापमान
दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान फिर से 42 व रात का 27 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिस कारण रात में भी गर्मी के प्रकोप के चलते लोगों की नींद उड़ रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

बागपत में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, आसमान से बरस रही आग
बागपत जिले का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। आसमान में आग बरस रही है। गर्मी अधिक होने के कारण लोग डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है।

चिकित्सक लेागों को गर्मी से बचाव और खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में खान-पान में लापरवाही बरतने से लोग बुखार और डायरिया के शिकार हो रहे हैं।

सीएचसी पर तैनात डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि ओपीडी में कई मरीजों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को दवा के साथ बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को गर्मी से बचाव के साथ खान-पान का ध्यान रखने की भी सलाह दी जा रही है।

उनका कहना है कि शरीर में पानी की कमी होने और दूषित खाद्य पदार्थ खाने से डायरिया हो जाता है। डायरिया होने से पेट में ऐंठन, मतली और उल्टी, बुखार, भूख में कमी हो जाती है जिससे मरीज को कमजोरी महसूस होने लगती है। 

ऐसे करें बचाव -घर से निकलते समय तौलिया शरीर पर ढककर निकलें
- पानी खूब पिएं और ताजे फलों का सेवन करें
 -बाहर के खाने की चीजों का परहेज करेें
-उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल पीएं
-चिकित्सक की सलाह से ही दवा का सेवन करेें

गर्मी में बुखार और डायरिया के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है, लोगों को दवा के साथ सावधानी बरतने और तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। - विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक, बागपत

गर्मी बढ़ने से सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार के साथ डायरिया के मरीज भी पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण बच्चों के अलावा बुर्जुग भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। - विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत

विज्ञापन

बिजनौर जिले में शनिवार को नौ तपा का पूरा असर देखने को मिला। लोग गर्मी में झुलस गए। दोपहर में बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद समय के साथ ही तापमान बढ़ता गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तापमान बढ़ने से पूरे दिन लोगों का पसीना छूटता रहा। नगीना तहसील में सबसे कम और बिजनौर व चांदपुर तहसील में सर्वाधिक तापमान रहा। गर्मी अधिक होने से लोगों को एसी, कूलर, पंखों से राहत मिली।

तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी। इस समय जितनी गर्मी हो रही है, उतनी ही बारिश होने का भी अनुमान है। फिलहाल अभी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। - सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed