मेरठ के स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, प्राचार्या के निलंबन की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानें क्या है पूरा मामला :-
मामला चार दिन पहले का है। शहर के एक स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्कूली छात्र स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिख रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो शिक्षा अधिकारियों तक पहुंची तो बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों तक भी इसे भेज दिया गया था। सोमवार को शोर मचा कि बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
इस मसले पर शिक्षक संघ के नेता बीएसए से मिले। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्या प्रसूदन कौशिक के अनुसार उन्होंने बीएसए को बताया कि नगर के स्कूलों में सफाई कर्मी की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी स्तर पर भी इस संबंध में कोई फंड नहीं मिलता। शिक्षक जैसे तैसे सफाई करा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान करने को इस तरह की वीडियो वायरल कर रहे हैं। शिक्षक नेताओं ने इस मामले में कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी एसके गिरी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के निलंबन की बात संज्ञान में आई थी। लेकिन अभी तक उन्हें इस संबंध में आदेश की कोई प्रति नहीं मिली। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया था। ये मामला गंभीर है। इसमें कार्यवाही चल रही है। चर्चा है कि निलंबन कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/