यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की कोर्ट में पेशी, ये मुकदमा है दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवाल कांड को लेकर 31 अगस्त 2013 को नंगला मंदौड़ की पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के दंगे के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एडीजे -4 कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, भैंसी के पूर्व प्रधान जयप्रकाश शास्त्री आदि भी तारीख पर पहुंचे।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर बालियान ने कहा कि पंचायत में भड़काऊ भाषण देने का झूठा मुकदमा दर्ज है। जिस दिन पंचायत हुई उस दिन बारिश हो रही थी।कोई माइक नहीं लगाया था फिर भी भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा सपा सरकार ने झूठा दर्ज कराया।
कहा कि योगी सरकार दंगे के दौरान दर्ज हुए झूठे मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई करा रही है। इससे पहले कोर्ट में तारीख पर जाते हुए केंद्रीय मंत्री आम आदमी की तरह कचहरी गेट पर लगाए मेटल डिटेक्टर से तलाशी करवाकर कोर्ट परिसर में पहुंचे।