फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Two promising students of Meerut to be honored with Vivekananda Youth Award, had made world record in Yoga

UP: विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड से सम्मानित होंगे मेरठ के दो होनहार, बनाया था यह विश्व कीर्तिमान

Wed, 06 Jul 2022 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 06:49 PM IST
सार

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए प्रदेश के 10 युवाओं में मेरठ के दो होनहारों को भी चुना गया है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित विनायक बहादुर व विश्व कीर्तिमान बनाने वाले अनुज कुमार योगी सम्मानित होंगे।

विज्ञापन
UP: Two promising students of Meerut to be honored with Vivekananda Youth Award, had made world record in Yoga
अनुज कुमार योगी व विनायक बहादुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड के लिए प्रदेश के 10 युवाओं को चुना गया है। जिसमें मेरठ निवासी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित मूक बधिर शटलर विनायक बहादुर व योगा में विश्व कीर्तिमान बनाने वाले अनुज कुमार योगी के नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विकास एवं सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान किए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड दिया जाएगा। विनायक बहादुर मूक बधिर होने के बावजूद बैडमिन्टन में राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत बाल शक्ति पुरस्कार, वर्ष 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार बेस्ट पैरा प्लेयर अवार्ड, 2017 में 17 वें विहार विकलांग खेल अवॉर्ड समारोह में अजातशतु अवॉर्ड, राष्ट्रीय कैटेगरी, 2017 में राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन खिलाडी अवॉर्ड ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB student Murder: चौथा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोले बड़े राज, खौफनाक थी वारदात

वहीं अनुज कुमार योगी योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इनके द्वारा 1275 बार सूर्य नमस्कार योग विद्या में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया, पदम वकासन योग विद्या भी 2 मिनट 27 सेकंड में स्थित रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित हुआ।

इनके द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में योग रत्न अवॉर्ड, वर्ष 2020 में राज्य स्तर पर उत्तराखण्ड योग रत्न अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वो अपने गांव पाचली खुर्द में सैकड़ों युवाओं को निःशुल्क योग सीखाते है। साथ ही महिला सशक्तिकरण बाल सशक्तिकरण, गौवंश सेवा आदि समाजिक कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए प्रयासरत रहते है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी ने बताया विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानन्द की एक प्रतिमा और  50,000 रुपये राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार जीवन में केवल एक बार ही प्रदान किया जाता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed